फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'भाजपा सत्ता में आई तो रसोई गैस की कीमत ₹2000 तक बढ़ जाएगी', चुनाव से पहले BJP पर ममता का तीखा हमला

Fri, 01 Mar 2024 09:27 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

झारग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर अप्रैल अंत तक केंद्र सरकार आवास योजना के तहत घरों का निर्माण पूरा नहीं करती है तो पश्चिम बंगाल सरकार उसे पूरा करेगी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को झारग्राम में एक सभा को संबोधित की। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दो हजार तक बढ़ सकती है। ममता ने बताया कि भाजपा आम लोगों को आग के लिए लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए मजबूर कर देगी।
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर ममता की तीखी प्रतिक्रिया
सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो वह रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1500-2000 तक बढ़ा सकती है। जिसके बाद हम फिर से अपने पूराने दिनों में वापस चले जाएंगे और आग जलाने के लिए लकड़ियां इकट्ठा करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर अप्रैल अंत तक केंद्र सरकार आवास योजना के तहत घरों का निर्माण पूरा नहीं करती है तो पश्चिम बंगाल सरकार उसे पूरा करेगी।

ममता ने बताया कि भाजपा सरकार ने मनरेगा का बकाया भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा, "मैंने एक युवा से पूछा कि क्या आपको 100 दिन के काम की योजना का पैसा मिला? उन्होंने कहा कि उन्हें लगभग ₹30,000 मिले। ये वो रकम थी जो केंद्र सरकार ने उनके जैसे लोगों को पिछले दो साल से नहीं दी थी। हमने 59 लाख लोगों का बकाया भुगतान किया है"
विज्ञापन


बता दें कि बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच तीखी राजनीतिक लड़ाई जारी है। इस मामले का मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी हो चुकी है और पार्टी ने उसे छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल के कुछ हिस्सों में गुंडो का बोलबाला है। 

बंगाल के कुछ हिस्सों में गुंडों का बोलबाला
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को कहा कि शेख की गिरफ्तारी अंत की शुरुआत है। उन्होंने कहा, "यह एक अंत की शुरुआत है। हमें बंगाल में हिंसा को समाप्त करना होगा। बंगाल के कुछ हिस्सों में गुंडों का बोलबाला है। यह खत्म होना चाहिए और गैंगस्टरों को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए।"

भाजपा अपने भ्रष्टाचारी नेताओं को करे निलंबित
तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शेख की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को चुनौती दी कि वह अपने उन नेताओं को निलंबित करे, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, "हमने शाहजहां शेख को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है। हमेशा की तरह, हम बात करते हैं। हमने अतीत में उदाहरण स्थापित किए हैं और हम आज भी ऐसा कर रहे हैं। लेकिन हम भाजपा को चुनौती देते हैं कि वह उन नेताओं को निलंबित करे, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार और कई आपराधिक मामले हैं।"
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें