फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता-अभिषेक का भाजपा पर निशाना: हमारी प्राथमिकता जनता के लिए काम है, जिस भी राज्य में जाएंगे सत्ता छीन लेंगे

Sat, 28 Aug 2021 03:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी व पार्टी के महासचिव व उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एक साथ केंद्र सरकार व भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने बताया कि हम जय हिंद, वंदे मातरम व खेला होबे क्यों कहते हैं?
 
विज्ञापन
कालीघाट में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी व उनके भतीजे व पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को एक साथ भाजपा व केंद्र सरकार पर धावा बोला। ममता बनर्जी ने देश की छात्र शक्ति से आह्वान किया कि वह देश में नया राजनीतिक समीकरण बनें, वे देश का भविष्य हैं। वहीं अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम रक्त की अंतिम बूंद तक लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। 

बंगाल के कालीघाट में टीएमसी छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने विचार रखे। ममता बनर्जी ने कहा, 'हम जय हिंद, वंदे मातरम व खेला होबे क्यों कहते हैं? क्योंकि हम मानते हैं कि विद्यार्थी वो वर्ग है जो असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आता है। वे देश का भविष्य हैं। मैं चाहती हूं कि वे राजनीति के नए समीकरण बनें। 

टीएमसी प्रमुख ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता के लिए काम करना है। दिल्ली की भाजपा सरकार हमारा मुकाबला नहीं कर सकती। वो एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। कुछ लोग हमें छोड़कर चले गए थे, लेकिन वे वापस लौट आए हैं, क्योंकि वो जानते हैं कि उनका घर टीएमसी है। 

विज्ञापन





चुनाव पश्चात हिंसा में भाजपा के पांच व टीएमसी के 16 कार्यकर्ता मारे गए
बंगाल की सीएम ने कहा कि चुनाव पश्चात हुई हिंसा में भाजपा के पांच और हमारे 16 कार्यकर्ता मारे गए। हमें सीबीआई से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वे बीजेपी नेताओं को अपने साथ गांवों में क्यों ले जा रहे हैं? एनएचआरसी और अन्य सभी आयोग राजनीतिक हो गए हैं, उनके सभी सदस्य भाजपा से नियुक्त किए गए हैं। 

तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बीजेपी छात्रों, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और सोशल मीडिया पर आवाज दबा रही है। मैं चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल के छात्र नेतृत्व करें। भाजपा सरकार अमानवीय है। यह सरकार लोगों से प्यार नहीं करती और देश को बेच रही है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह को अभिषेक बनर्जी की चुनौती
वहीं, अभिषेक बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हर उस राज्य में जाएगी, जहां भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर लोगों के अधिकार छीन लिए हैं। हम रक्त की अंतिम बूंद तक संघर्ष करेंगे। वो सोचते हैं कि हमें डराएंगे तो हम चुप बैठ जाएंगे, लेकिन यह नेताजी सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस की भूमि है। 
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब हम लड़ते हैं तो हमारे दिमाग में बस दो ही बातें होती हैं- एक यह कि जिन बातों के लिए हम लड़ रहे हैं उसका झंडा बुलंद करें या फिर उसी में लिपटे हुए वापस आएं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी कि यदि उनमें साहस है तो वे टीएमसी को रोक कर दिखाएं। हम हर उस राज्य में आप से सत्ता छीन लेंगे, जहां हम जाएंगे। 

टीएमसी महासचिव ने कहा कि भाजपा सोचती है कि वह ईडी का उपयोग कर हम पर दबाव डाल सकती है, लेकिन हम उतने ही मजबूत होकर उभरते हैं। कोयला घोटाले में अभिषेक बनर्जी व उनकी पत्नी को ईडी द्वारा तलब करने का जिक्र करते हुए उन्होंने यह बात कही। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें