फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: आने वाले त्योहारों से पहले केंद्र सरकार हुई सतर्क, कोरोना संबंधित नियमों को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ाया

Sat, 28 Aug 2021 02:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि किसी भी जगह भारी भीड़ न लगे। 
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने एहतियातन कोरोना संबंधित नियमों को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई बड़ी सभा न हो और कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि कुल मिलाकर महामारी की स्थिति अब राष्ट्रीय स्तर पर काफी हद तक स्थिर प्रतीत होती है। लेकिन कुछ राज्यों में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


भल्ला ने कहा कि देश के कुछ जिलों में सक्रिय मामलों की कुल संख्या और पॉजिटिविटी दर अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित राज्य सरकार एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन अपने जिले में उच्च सकारात्मकता दर के मद्देनजर सक्रिय रूप से रोकथाम के उपाय पर जोर दें। ताकि वायरस के संचरण के प्रसार को रोका जा सके।

आगामी त्योहारों को लेकर दी चेतावनी
गृह सचिव ने उन्हें आगामी त्योहारों के दौरान बड़ी सभाओं से बचने के लिए उपयुक्त उपाय करने की सलाह दी और यदि आवश्यक हो तो ऐसी सभाओं को रोकने के लिए स्थानीय प्रतिबंध लगाएं। गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि पांच चरण वाली रणनीति जांच, पता लगाना, उपचार, टीकाकरण और कोविड से बचाव के नियमों पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन


देश में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले
देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 46,759 नए पॉजिटिवि मरीज मिले हैं, जबकि 509 लोगों की मौत हुई। वहीं, 31,374 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केरल में एक दिन में 32,809 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 179 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 4600 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार के बाद विशेषज्ञों ने संक्रमण की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका जताई है, जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें