अधिकारी के मुताबिक, मदरसे में कथित पिटाई के बाद शुक्रवार को पांच छात्र वहां से भागकर बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। यात्रियों ने इन छात्रों को आपस में पिटाई की बात करते हुए सुना और डोम्बिवली रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी।
ठाणे जिले के कलवा स्थित एक मदरसे के दो शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मदरसे से भागे कुछ छात्र शिक्षकों की पिटाई की बात ट्रेन में कर रहे थे, जिसे कुछ यात्रियों ने सुना और इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एक पलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, मदरसे में कथित पिटाई के बाद शुक्रवार को पांच छात्र वहां से भागकर बिहार जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे।
उन्होंने बताया कि यात्रियों ने इन छात्रों को आपस में पिटाई की बात करते हुए सुना और डोम्बिवली रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दो शिक्षकों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले को ठाणे पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि मदरसा उनके न्यायाधिकार क्षेत्र में आता है।