फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Political Crisis : दो माह पहले हो गया था विद्रोह का आगाज, इसकी अनदेखी ही सियासी संकट की बड़ी वजह

Thu, 23 Jun 2022 05:54 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

महाराष्ट्र के सियासी संकट को लेकर सूत्रों का कहना है कि शिंदे के शहरी विकास मंत्रालय में शिवसेना के ही दो मंत्री लगातार हस्तक्षेप कर रहे थे। आलम यह था कि वे अपने जिले, ठाणे में कोई अधिकारी तक भी नहीं बदलवा पा रहे थे। उनके विभाग से कोई भी फाइल बिना सीएम की इजाजत के आगे नहीं बढ़ने दी जा रही थी।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना में ठाकरे परिवार के बाद कभी ‘नबंर दो’ की हैसियत रखने वाले  शिंदे ने पार्टी के खिलाफ विद्रोह का आगाज असल में दो माह पहले ही कर दिया था। महाविकास आघाड़ी से जुड़े सूत्रों की मानें तो शिंदे का आघाड़ी के खिलाफ मोर्चा खोलने के पीछे सबसे बड़ा कारण सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जाना, कुछ मंत्रियों का कामकाज में दखल, आदित्य ठाकरे को ज्यादा तवज्जो और सरकार में राकांपा का बढ़ता वर्चस्व रहा है।

विज्ञापन


खुद शिवसेना के कुछ विधायकों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, शिंदे गुट के विधायकों ने कई बार, खासतौर पर कैबिनेट मंत्री व राकांपा नेता जयंत पाटिल द्वारा उनके कामकाज में दखल और परेशानी खड़ी करने की शिकायत उद्धव से की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

ठाणे में ही शिवसेना कर रही थी कमजोर
शिंदे के शहरी विकास मंत्रालय में शिवसेना के ही दो मंत्री लगातार हस्तक्षेप कर रहे थे। आलम यह था कि वे अपने जिले, ठाणे में कोई अधिकारी तक भी नहीं बदलवा पा रहे थे। उनके विभाग से कोई भी फाइल बिना सीएम की इजाजत के आगे नहीं बढ़ने दी जा रही थी। सीएमओ से इसके साफ निर्देश विभाग सचिव को दिए गए थे। खुद को नजरअंदाज होता देख अप्रैल में शिंदे समेत खांटी मराठा विधायक लामबंद होना शुरू हुए। उन्होंने उद्धव के कार्यक्रमों का भी बहिष्कार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें