सत्ता का गणित : अलग गुट के लिए 37 विधायक जरूरी
- दलबदल कानून से बचने व शिवसेना से अलग गुट को मान्यता दिलाने के लिए शिंदे को दो-तिहाई यानी 37 विधायकों की जरूरत है।
- शिवसेना के 55 विधायक हैं। शिंदे ने दावा किया, उनके साथ आंकड़े से अधिक विधायक हैं। इस बीच, चार और विधायक उनके पास गुवाहाटी पहुंच गए।
...पर राउत बोले, इस्तीफा नहीं देंगे ठाकरे
ठाकरे के मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बीच पार्टी प्रवक्ता राउत ने कहा, ठाकरे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। जरूरत पड़ी तो सदन में बहुमत सिद्ध करेंगे। राउत का बयान सीएम से पवार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले से मुलाकात के बाद आया।