फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मालेगांव धमाकों के संबंध में प्रज्ञा ठाकुर कोर्ट में पेश, इससे पहले जनवरी में हुई थीं हाजिर

Wed, 24 Nov 2021 10:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट ने समन नहीं किया था, बल्कि उनके वकीलों ने विशेष एनआईए जज पीआर सितारे के समक्ष अर्जी देकर कहा था कि वे अपने इलाज के संबंध में मुंबई में हैं और कोर्ट में पेश हो सकती हैं।
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2008 में हुए मालेगांव बम धमाकों की आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर बुधवार दोपहर विशेष एनआईए कोर्ट में पेश हुईं। इससे पहले वे जनवरी माह में पेश हुई थीं। उन्हें कोर्ट ने समन नहीं किया था, बल्कि उनके वकीलों ने विशेष एनआईए जज पीआर सितारे के समक्ष अर्जी देकर कहा था कि वे अपने इलाज के संबंध में मुंबई में हैं और कोर्ट में पेश हो सकती हैं।
विज्ञापन


सीट पर बैठने से पहले उनके सहायक ने उस पर मलमल का कपड़ा बिछाया। जज ने उनके स्वास्थ्य के संबंध में पूछा तो वे बोलीं कि कभी ठीक रहता है, कभी नहीं। वे शहर के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज करा रही थीं। आराम लगने के बाद उन्हें इसे जारी रखने का निर्णय लिया है। बीमारी की प्रकृति के संबंध में उन्होंने कहा कि कई दिक्कत हैं। अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत के कारण वे अगले दो दिन मुंबई में ही रहेंगी। 
विज्ञापन


इससे पूर्व जारी कई वीडियो में भोपाल की सांसद नवरात्र फेस्टिवल के दौरान गरबा करती और कबड्डी में हाथ आजमाती दिखी थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें