फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: महाराष्ट्र सरकार ने कहा- जब तक अस्पताल के 40 प्रतिशत बेड फुल नहीं हो जाते तब तक नहीं लगाएंगे लॉकडाउन

Thu, 06 Jan 2022 01:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26 हजार 538 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5331 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में यहां आठ लोगों की मौत की खबर है। वहीं अकेले मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,166 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लॉकडाउन लगाने को लेकर गुरुवार को बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य के सभी अस्पतालों में 40 फीसदी बेड फुल न हो जाएं और मेडिकल ऑक्सीजन की मांग 800 मीट्रिक टन/ दिन से अधिक नहीं हो जाए तब तक लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इस संकट के दौरान सख्त दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे जिसका पालन सभी लोगों को करना होगा।

विज्ञापन


55 वर्ष से ऊपर  के पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर जाने की जरूरत नहीं
वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि कोरोना को लेकर दिशा-निर्देश मुख्य सचिव द्वारा जारी किए जाते हैं और हमें खुद को वायरस से सुरक्षित रखने के लिए उनका पालन करना चाहिए। 55 वर्ष से अधिक आयु के पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर जाने की जरूरत नहीं है और वे अपने घरों से काम कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26 हजार 538 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5331 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। वहीं इस दौरान आठ लोगों की मौत की खबर है। वहीं अकेले मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,166 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


 उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी फिलहाल लॉकडाउन लगाने से किया इनकार
बीते बुधवार को राज्य में मौजूदा कोरोना संकट की समीक्षा करने के लिए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने एक बैठक बुलाई थी और इस दौरान उन्होंने फिलहाल लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया। बैठक में शामिल होने वालों में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और मुंबई में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल ने। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें