फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई के मॉल में आग, युवक की हालत गंभीर, फायरकर्मी भी झुलसा

Fri, 19 Nov 2021 10:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इस सप्ताह यह तीसरा बड़ा अग्निकांड है। गुरुवार को पश्चिमी उपनगर पवई स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम के गैरेज में आग लग गई थी। 16 नवंबर को कंजुरमार्ग इलाके में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के सर्विस सेंटर में भीषण अग्निकांड हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपनगर विले पार्ले के प्राइम मॉल में शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे लगी भीषण आग पर काबू पाते समय अग्निशमन कर्मचारी मंगेश गांवकर गंभीर रूप से झुलस गए। मॉल के बेसमेंट और पहली मंजिल पर लगी आग के धुएं में दम घुटने के कारण मुबासिर मोहम्मद (20) की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए 16 फायर इंजीनियर और 11 टैंकर भेजे गए। शहर में इस सप्ताह यह तीसरा बड़ा अग्निकांड है। गुरुवार को पश्चिमी उपनगर पवई स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम के गैरेज में आग लग गई थी। 16 नवंबर को कंजुरमार्ग इलाके में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के सर्विस सेंटर में भीषण अग्निकांड हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें