फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lookout Notice to Anil Deshmukh: देश छोड़कर भागने की फिराक में अनिल देशमुख, ईडी ने जारी किया लुकआउट नोटिस

Mon, 06 Sep 2021 08:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद ईडी पांच बार अनिल देशमुख को समन जारी कर चुका है। वे एक बार भी ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए हैं। 
 
विज्ञापन
अनिल देशमुख, एनसीपी नेता - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

100 करोड़ की वसूली मामले में आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उन्हें लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद वे देश से बाहर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन

बता दें, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। उन पर पुलिस अधिकारियों के गलत इस्तेमाल, जबरन वसूली करवाना व ट्रांसफर-पोस्टिंग में दखल का भी आरोप है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। 



पांच बार भेजा जा चुका है समन
100 करोड़ की वसूली की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशायल अनिल देशमुख को अब तक पांच बार समन जारी कर चुका है, लेकिन वे एक बार भी ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत देने से इंकार कर दिया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जांच से बचने के लिए देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वकील और सीबीआई इंस्पेक्टर की हो चुकी है गिरफ्तारी
जांच के दौरान सीबीआई की रिपोर्ट लीक करने के मामले में सीबीआई के सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। सामने आया था कि अभिषेक तिवारी ने देशमुख के वकील आनंद डागा से रिश्वत के रूप में आईफोन लिया था। मामला सामने आने के लिए आनंद डागा को भी गिरफ्तार किया गया है। देशमुख की गिरफ्तारी के लिए ईडी कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें