फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाजपा एमएलसी का दावा- रैली में लगे हमास के समर्थन में नारे, डिप्टी सीएम फडणवीस ने कही ये बात

Tue, 12 Dec 2023 03:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि गाजा के हालात पर भाजपा का स्टैंड साफ है और हमारा मानना है कि हमास द्वारा इस्राइल पर किया गया हमला गलत था। 
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में भाजपा के एमएलसी ने दावा किया है कि नवंबर में जलगांव में आयोजित हुई एक रैली में हमास के समर्थन में नारे लगे थे और हमास के झंडे भी रैली में लहराए गए थे। भाजपा एमएलसी के दावे पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। बता दें कि फडणवीस महाराष्ट्र के गृहमंत्री भी हैं। फडणवीस ने कहा कि भाजपा एमएलसी के दावे की भी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


भाजपा एमएलसी ने लगाए ये आरोप
बता दें कि भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड ने कहा है कि जलगांव जिले के धारागांव में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की इजाजत लेकर 8 नवंबर 2023 मुस्लिम समुदाय ने एक रैली निकाली थी। इस रैली के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने आतंकी संगठन हमास के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान हमास के झंडे भी लहराए गए। भाजपा एमएलसी का दावा है कि इस दौरान पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा मंच द्वारा निकाले गए मोर्चा के दौरान भी कुछ असामाजिक तत्वों ने ऐसे ही नारे लगाए गए।

डिप्टी सीएम ने कहा- जांच कराएंगे
इस पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि गाजा के हालात पर भाजपा का स्टैंड साफ है और हमारा मानना है कि हमास द्वारा इस्राइल पर किया गया हमला गलत था। भारत लगातार फलस्तीन के साथ गाजा के मुद्दे पर खड़ा है लेकिन हम हमास के साथ नहीं हैं। हमास को आतंकी संगठन घोषित किया गया है। भारत में अगर कोई हमास का समर्थन कर रहा है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर ड्रग्स बिकने पर डिप्टी सीएम ने जताई चिंता
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ड्रग्स के बिकने पर चिंता जाहिर की। फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गैरकानूनी तत्वों की बिक्री का मंच बन गया है। डार्क नेट के जरिए ड्रग्स भी बेची जा रही है। महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान फडणवीस ने ये बातें कही। फडणवीस ने कहा कि गूगल पे और यूपीआई से पेमेंट की जा रही है। सरकार ने इस दिशा में कड़े कदम उठाए हैं। साथ ही कूरियर कंपनियों से भी मांग की गई है कि वह पार्सल की जांच करें ताकि ड्रग्स के कारोबार पर रोक लग सके। फडणवीस ने कहा कि स्कूल कॉलेजों के पास मौजूद 2369 संदिग्ध पान की दुकानों को हटाया गया है। साथ ही ई-सिगरेट और हुक्का पार्लर्स पर भी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें