फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नाना पटोले बोले- 2024 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतना कांग्रेस का लक्ष्य

Sun, 25 Jul 2021 10:30 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गोंदिया

सार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार इस तरह के आरक्षण के खिलाफ थी और इसलिए, राज्य सरकार के साथ इससे जुड़े आंकड़े साझा नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
नाना पटोले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य राज्य में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतना है। स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर पूछे जाने पर पटोले ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार इस तरह के आरक्षण के खिलाफ थी और इसलिए, राज्य सरकार के साथ इससे जुड़े आंकड़े साझा नहीं कर रही थी।

विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटा खत्म कर दिया था, जिससे सत्तारूढ़ दलों और भाजपा के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया था। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर महा विकास अघाड़ी सरकार बनाई है।

रायगढ़, सतारा, कोल्हापुर, चिपलूण और महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक पीड़ित के लिए मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये की घोषणा की थी, जबकि केंद्र सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये का एलान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें