फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: ऊना तालुका में दर्दनाक हादसा, झील में डूबने से 70 वर्षीय व्यक्ति और दो बेटे की मौत

Sun, 25 Jul 2021 10:04 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गिर सोमनाथ

सार

ऊना थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटा देसर गांव के निवासी भोपाभाई गलचर गलती से झील में गिर गए, जब वह भेड़ और बकरियों को चराने के लिए किनारे पर खड़े थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना तालुका में रविवार को एक 70 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो बेटों की झील में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। ऊना थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटा देसर गांव के निवासी भोपाभाई गलचर गलती से झील में गिर गए, जब वह भेड़ और बकरियों को चराने के लिए किनारे पर खड़े थे। इसी दौरान उन्हें बचाने के लिए उनके बेटे पालाभाई (45) और भीमाभाई (34) ने भी झील में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

 
अधिकारी ने कहा कि पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान राहगीरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। दमकल विभाग ने तीनों के शवों को झील से बाहर निकाला। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें