फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: रायगढ़ में 48 छात्रों को ले जा रही एक बस पलटी, दो की मौत; कई की हालत गंभीर

Mon, 12 Dec 2022 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित एएनआई, रायगढ़ (महाराष्ट्र)

सार

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे पाटिल ने बताया कि छात्र पिकनिक मनाकर चेंबूर लौट रहे थे, तभी बस पलट गई। मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया।
विज्ञापन
Bus Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली थाना क्षेत्र में 48 छात्रों को लेकर जा रही एक बस पलट गई। इस दौरान दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गौरी मोरे पाटिल ने बताया कि छात्र पिकनिक मनाकर चेंबूर लौट रहे थे, तभी बस पलट गई। मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना लोनावाला हिल स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर रात करीब आठ बजे मैजिक प्वाइंट पहाड़ी के पास हुई। उन्होंने बताया कि निजी बस में उपनगर चेंबूर के एक कोचिंग क्लास के कम से कम 48 छात्र यात्रा कर रहे थे, वे सभी 10वीं कक्षा के छात्र हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि लोनावाला (पुणे जिले में स्थित) में एक पिकनिक से लौटते समय, बस के चालक ने ब्रेक फेल होने के कारण खोपोली के पास घाट (पहाड़ी सड़क) इलाके में वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में सभी छात्र और चालक घायल हो गए हैं, उन्हें लोनावला और खोपोली के अस्पतालों में ले जाया गया है।अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल 17 और 16 साल के दो छात्रों को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान चेंबूर कैंप निवासी हितिका खन्ना और उपनगरीय घाटकोपर के असलफा गांव निवासी राज राजेश म्हात्रे (16) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Accident - फोटो : ANI
तेलंगाना: नर्सिंग की 40 छात्राओं को ले जा रही बस पलटी
तेलंगाना में नालगोंडा जिले के नकरेकल थाना क्षेत्र में नर्सिंग की 40 छात्राओं को ले जा रही एक बस पलट गई। हादसा पीछे से आ रही एक लॉरी की टक्कर की वजह से हुआ। घायल छात्रों को सूर्यापेट के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एसपी, नलगोंडा रेमा राजेश्वरी ने इस घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें