फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी अटकलें: मनसे प्रमुख से मिले चंद्रकांत पाटिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- राज ठाकरे एक बार फिर हिंदुत्व के एजेंडे पर करेंगे काम

Fri, 06 Aug 2021 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 50 मिनट तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा कि राज एक बार फिर हिंदुत्व के एजेंडे पर काम करेंगे।
विज्ञापन
राज ठाकरे से मिले भाजपा अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसा इसलिए कि दोनों पार्टियों की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर कृष्णकुंज जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 50 मिनट तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज ठाकरे ने उन्हें चाय पर बुलाया था। इस दौरान दोनों के बीच राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुईं। मैंने उनसे कहा कि आपको उत्तर भारतीयों के प्रति अपना स्टैंड बदलना होगा, जिस पर उन्होंने कहा कि मेरे मन में उत्तर भारतीयों के लिए कोई द्वेष या कटुता नहीं है।

विज्ञापन


साथ चुनाव लड़ने के विषय पर चर्चा नहीं
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा कि राज एक बार फिर हिंदुत्व के एजेंडे पर काम करेंगे। हालांकि, इस दौरान पाटिल ने साफ कर दिया कि गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। 
 चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हमारी साथ में मिलकर चुनाव लड़ने के विषय में कोई चर्चा नहीं हुई है।

विज्ञापन


इससे पहले भी राज ठाकरे से मिल चुके हैं भाजपा नेता
अगर भाजपा और मनसे एक साथ जुड़ते हैं तो निश्चित महाराष्ट्र की राजनीति में बदलाव दिखेगा। भाजपा छोटे दलों को अपने साथ लेने की तैयारी में है। हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है जब भाजपा और मनसे के एक साथ आने की खबरें सुर्खियां बनी हैं। इसके पहले वर्ली के एक होटल में नितिन गडकरी और राज ठाकरे की मुलाकात हो चुकी है। उस वक्त गडकरी ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें