फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नारायण राणे की 'जन आशीर्वाद यात्रा' को लेकर मुंबई पुलिस ने अब तक दर्ज किए 42 एफआईआर

Mon, 23 Aug 2021 02:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले मुंबई में भाजपा की रैली में कोविड नियमों की अनदेखी पर दर्ज कराई थीं 17 एफआईआर
  • राणे ने मुंबई पुलिस की ओर से लागू पाबंदियों की अनदेखी कर 19 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की
विज्ञापन
Narayan Rane - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर मुंबई पुलिस ने अब तक 42 एफआईआर दर्ज की हैं। आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ महामारी अधिनियम के तहत दर्ज की गईं इन एफआईआर में मंत्री और कार्यकर्ताओं पर मुंबई के विभिन्न इलाकों में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कोविड- 19 नियमों के उल्लंघन का आरोप है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले मुंबई में भाजपा की रैली में कोविड नियमों की अनदेखी पर 17 एफआईआर दर्ज कराई थीं। 20 अगस्त तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों पर 19 एफआईआर दर्ज की गई थीं।

राणे ने मुंबई पुलिस की ओर से लागू पाबंदियों की अनदेखी कर 19 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी। कई विपक्षी नेताओं ने राज्य में महामारी के प्रकोप के बीच रैली निकाले जाने पर विरोध जताया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को घोषणा की थी कि केंद्र में नए बने मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें