फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरावती हिंसा: नाना पटोले और संजय राउत का भाजपा पर वार, कहा- एमवीए सरकार को अस्थिर करने की हो रही साजिश 

Sat, 13 Nov 2021 07:23 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई/औरंगाबाद

सार

नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है। वहीं संजय राउत ने कहा कि साजिश के तहत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
Amravati violence - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में हुई हिंसा की खबरों को लेकर महाराष्ट्र के अमरावती में हुई हिंसा को कांग्रेस और शिवसेना ने भाजपा की साजिश बताया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना नेता संजय राउत ने इसे लेकर भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


यूपी चुनाव से पहले दंगे भड़काने का आरोप 
नाना पटोले ने भाजपा पर यूपी चुनाव से पहले दंगे भड़काने का आरोप लगाया। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाज का ध्रुवीकरण करना चाहती है। लोगों को इस तरह की रणनीति का शिकार नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र में एमवीए सरकार को अस्थिर करने के भाजपा के प्रयासों के बावजूद स्थिर है। 

इससे पहले आज पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में ताजा हिंसा तब भड़क उठी जब स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से आयोजित बंद के दौरान दुकानों पर पथराव किया गया। त्रिपुरा में हाल की कथित सांप्रदायिक घटनाओं की निंदा करने के लिए एक दिन पहले मुस्लिम संगठनों द्वारा आयोजित रैलियों के दौरान हिंसा के बाद बंद का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


राउत बोले, अमरावती हिंसा महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर की साजिश  
वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने विपक्षी भाजपा पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के अमरावती और अन्य जगहों पर हिंसा का उद्देश्य एमवीए सरकार को अस्थिर करना है। अमरावती हिंसा पर औरंगाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि राज्य सरकार मजबूत स्थिति में है और हिंसा के अपराधियों के असली चेहरे जल्द ही सामने आ जाएंगे।  

राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में जो हिंसा हो रही है, उसका उद्देश्य एमवीए सरकार को अस्थिर करना है। हिंसा का हवाला देते हुए वे राज्यपाल से मिलेंगे और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर दावा करेंगे कि महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। भविष्य में भी ऐसा ही होगा। लेकिन राज्य सरकार मजबूत स्थिति में है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें