महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर को व्हाट्सएप पर धमकी मिली है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री दफ्तर में हड़कंप मच गया। सीएम ठाकरे के निजी सचिव ने पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर को व्हाट्सएप पर धमकी मिली है। इस मैसेज में लिखा गया है कि वो अगर कुछ मांगें पूरी नहीं करेंगे तो केंद्रीय जांच एजेंसियां उनके खिलाफ जांच शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर ने मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले से इसकी शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में बताया कि किसी अनजान नंबर से उनके पास व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें मांगें पूरी नहीं होने पर सीबीआई, ईडी समेत अन्य जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ेंगी।
अधिकारी ने बताया कि नार्वेकर ने मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले को इस बाबत लिखित शिकायत दी है। इसके आधार पर अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू की है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शिकायत में नार्वेकर ने कहा है कि उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति के नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश मिला जिसमें धमकी दी गई थी कि वे अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो सीबीआई, ईडी, एनआईए व अन्य केंद्रीय एजेंसियां उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी। हालांकि नार्वेकर ने यह नहीं बताया कि धमकी भरा संदेश भेजने वाले ने कौन सी मांग पूरी करने की बात कही है।