फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Madhya Pradesh: एमपी चुनाव में होगी डीके की एंट्री, कांग्रेस ला रही कर्नाटक की तर्ज पर PAYCM का नया वर्जन

राहुल संपाल
Updated Fri, 19 May 2023 02:46 PM IST

सार

Madhya Pradesh: आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को प्रदेश के नेताओं के साथ साथ देशभर के अन्य कांग्रेसी नेताओं का साथ मिलने वाला है। कांग्रेस के नए संकटमोचक बनकर उभरे डीके शिवकुमार को अब तक दक्षिण भारत के लोग बखूबी जानते थे। लेकिन आने वाले दिनों में डीके की एमपी की राजनीति में अहम भूमिका होने वाली है...
विज्ञापन
विज्ञापन
DK Shivkumar - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt


यह भी पढ़ें: Karnataka Election Results: कमलनाथ को सता रहा है डर, कर्नाटक में भाजपा न छीन ले कांग्रेस से बहुमत

जबकि ग्वालियर-चंबल अंचल की सीटों में गुना, शिवपुरी समेत अन्य सीटें जिन पर कांग्रेस लगातार तीन से पांच चुनावों में हार रही है। इन सीटों की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश के कुलदीप राठौर को दी गई है। गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष रहे अर्जुन मोरवड़िया को मालवा और निमाड़ की हार वाली सीटें दी गई हैं। इन सीटों में सारंगपुर, सुसनेर, शुजालपुर, देवास, खातेगांव, बागली, खंडवा, पंधाना, बुरहानपुर, धार, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, रतलाम सिटी, मल्हारगढ़, नीमच और जाबद सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। इन 66 सीटों में से 40 सीटों पर पिछले तीन महीनों में पीसीसी चीफ कमलनाथ पहुंच चुके हैं और जिला पदाधिकारियों, मंडलम और सेक्टर प्रभारियों की बैठक ले चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ग्राउंड जीरो पर इन सीटों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

12 जून से प्रियंका गांधी की रैली से चुनावी अभियान की होगी शुरुआत

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर से रोड शो और आमसभा संबोधित कर विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रही हैं। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आमसभाओं को लेकर पीसीसी, एआईसीसी से समन्वय कर कार्यक्रम तैयार कर रही है। इस बारे में अभी प्रारंभिक औपचारिक चर्चा ही हुई है। राहुल गांधी और खड़गे के प्रदेश में जुलाई, अगस्त के बाद आगे चुनाव तक के प्रोग्राम तैयार होंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छह जून को मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर जिसमें सात साल पहले आंदोलनकारी किसानों की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस दौरान कांग्रेस ने पिपल्यामंडी में किसानों की आमसभा का आयोजन किया है, इस सभा में वे पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next