फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राउत बोले- MVA में लोकसभा सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं, हमारी सीटें हमारे पास ही रहेंगी

Fri, 19 May 2023 01:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राउत का मानना है कि भले ही कुछ मौजूदा सांसदों ने पाला बदल लिया है, लेकिन सीटें शिवसेना ने जीतीं और वे हमारे साथ रहेंगी। उन्होंने बताया कि एनसीपी द्वारा जीती गई चार सीटें और कांग्रेस द्वारा जीती गई एक सीट भी उनके पास ही रहेगी।
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के अनुसार आगामी साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के साथ सीटों के बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप देना फिलहाल बाकी है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में शिवसेना द्वारा जीते गए 19 सीटें अभी भी उनकी पार्टी के पास ही है। नांदेड़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राउत ने कहा- "2019 लोकसभा चुनाव में शिवसेना ने महाराष्ट्र के 48 सीटों में 18 सीटें जीती थी, वहीं दमन और दीव में एक जीत जीतने में कामयाब हुई थी।  शिवसेना ने महराष्ट्र में पिछले लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीती थी। हालांकि, 13 एमपी सीएम एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना में शामिल हो गए थे।" 

राउत का मानना है कि भले ही कुछ मौजूदा सांसदों ने पाला बदल लिया है, लेकिन सीटें शिवसेना ने जीतीं और वे हमारे साथ रहेंगी। उन्होंने बताया कि एनसीपी द्वारा जीती गई चार सीटें और कांग्रेस द्वारा जीती गई एक सीट भी उनके पास ही रहेगी।
विज्ञापन


राउत ने कहा- "हम लोकसभा और विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर लड़ेगें और एमवीए के 'वज्रमूथ' मौजूदा सरकार को हरा देंगे। फिलहाल अभी सीटों के बंटवारे का कोई फॉर्मूला तय नहीं हुआ है। इसपर बातचीत अभी प्रारंभिक चरण में ही है।"
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई महीने में होने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अगले साल अक्तूबर-नवंबर में होना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें