फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथोलिक बिशप का दावा : केरल में फैल रहा लव व नारकोटिक्स जिहाद, प्रदेश कांग्रेस ने की बयान की निंदा

Fri, 10 Sep 2021 04:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोट्टायम

सार

केरल के एक कैथोलिक बिशप ने बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार राज्य की ईसाई लड़कियों को लव व नारकोटिक्स जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। उनके इस बयान से बवाल मच सकता है। 
 
विज्ञापन
love jihad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के सायरो मालाबार चर्च के बिशप जोसेफ कल्लारंगाट ने दावा किया है कि राज्य की ईसाई लड़कियों को लव व नारकोटिक्स जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। जहां हथियार काम नहीं आ सकते वहां उग्रवादी इन तरीकों का इस्तेमाल कर अन्य धर्मों के युवाओं को तबाह कर रहे हैं। बिशप के बयान की निंदा की है। 

विज्ञापन


बिशप के इस बयान से केरल में नया विवाद पैदा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लव जिहाद के तहत गैर मुस्लिम लड़कियों खासकर ईसाई समुदाय की युवतियों को फंसाने के बाद उनका धर्मांतरण कराया जाता है। इतना ही बाद में उनका शोषण करने के बाद आतंकवाद जैसे विध्वंसात्मक कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। बिशप कल्लारंगाट सायरो मालाबार चर्च से संबद्ध हैं। 

कोट्टायम जिले के कुरुविलंगाडी में एक चर्च में आयोजित कार्यक्रम में बिशप ने यह बात कही। उन्होंने उपस्थित लोगों को आगाह किया कि वे उन जिहादियों से सतर्क रहें जो समूची दुनिया में सांप्रदायिकता, धार्मिक वैमनस्य, असहिष्णुता फैला रहे हैं। ये लोग अन्य धर्मों को तबाह करने के लिए विभिन्न तौर तरीके अपना रहे हैं। इनमें से दो तरीके लव जिहाद व नारकोटिक्स जिहाद हैं। बिशप ने कहा कि जिहादी जानते हैं कि हमारे जैसे लोकतांत्रिक देश में अन्य धर्मों के लोगों को हथियारों के दम पर तबाह नहीं किया जा सकता तो वे अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ये तरीके अपना रहे हैं। 
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी के बयान का किया जिक्र
बिशप ने पूर्व डीजीपी लोकनाथ बेहरा के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि केरल आतंकवादियों का भर्ती केंद्र बन गया है। राज्य के दक्षिणी हिस्से में एक आतंकियों का एक स्लीपर सेल सक्रिय था। बिशप ने आरोप लगाया कि जिहादियों को लड़कियों को फंसाने व उनका ब्रेनवॉश करने की ट्रेनिंग दी जाती है। राज्य की हिंदू व ईसाई युवतियों का धर्मांतरण किया गया और उन्हें हाल ही में अफगानिस्तान के ट्रेनिंग कैंपों में भेजा गया। इस मामले की गंभीरता से जांच होना चाहिए। यह पता लगाया जाना चाहिए कि उनका धर्मांतरण कैसे हुआ और वे अफगान कैंपों तक कैसे पहुंचीं। 

बिशप ने आरोप लगाया कि आजकल ईसाई युवतियों को ऐसे जाल में फंसाया जा रहा है। हमें उन जिहादियों की पहचान करना है, जो उग्रवादी विचारधारा के हैं। वे स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व अन्य सार्वजनिक स्थलों व संस्थानों में कम उम्र की लड़कियों को फंसाते हैं। 

उन्होंने कहा कि जो लोग केरल में लव व नारकोटिक्स जिहाद नहीं होने का दावा कर रहे हैं, वे यहां नहीं रहते हैं और सचाई से आंखें फेर कर बैठे हैं। जो नेता, सामाजिक सांस्कृतिक नेता व पत्रकार इस तथ्य का खंडन करते हैं, उनके खुद के निहित स्वार्थ हैं।

बिशप के बयान की कांग्रेस ने की निंदा, कहा- यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला
बिशप के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। केरल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पीटी थॉमस ने कहा कि बिशप का बयान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला और निंदनीय है। हम नहीं जानते कि किस आधार पर उन्होंने यह बयान दिया। इससे सामाजिक तानाबाना बुरी तरह प्रभावित होगा। मैं आग्रह करता हूं कि किसी को भी उसका समर्थन नहीं करना चाहिए। हमें राज्य में सौहार्द हर हाल में कायम रखना है। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें