सिक्किम में मुख्यमंत्री और एसकेएम सुप्रीमो प्रेम सिंह तमांग, पूर्व सीएम और एसडीएफ प्रमुख पवन कुमार चामलिंग विधानसभा सीटों के लिए मैदान में 146 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईबीएम मशीन में बंद हो जाएगा। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अमर उजाला से कहा, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की सरकार ने जनता की सेवा की। इस बार जनता ने 32 में से 32 सीटों और एक लोकसभा सीट एसकेएम को देने का फैसला कर लिया है। हमने बाढ़ के बाद पूरी मदद की। अब यहां पर टूरिज्म बिल्कुल सामान्य हो गया है। तमांन ने मतदान करने के बाद चौकाने वाली बात कही कि वे पहले दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को वोट डालते थे। लेकिन पहली बार उन्होंने अपने को वोट डाला है। उन्होंने कहा, सबसे बड़ा मुद्दा है विकास का मुद्दा है। पहले की सरकार ने 25 वर्षों में कोई काम नहीं किया। वह काम हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें जनता ने 2019 में मौका दिया लेकिन उसके बाद कोरोना का प्रकोप आया। उसके बाद सिक्किम में बाढ़ ने कहर बरपाया। इन मुसीबतों के बाद भी हमने विकास के काम किए। अनुमानित 4.64 लाख मतदाता, जिनमें 2,32,381 पुरुष मतदाता और 2,31,545 महिलाएं शामिल हैं, राज्य में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र होंगे।
सिक्किम: 146 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
सिक्किम विधानसभा की 32 सीटों के लिए 146 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज इनका भाग्य ईबीएम मशीन में बंद हो जाएगा। यहां पर इस समय सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की सरकार है। यहां पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 12 सीटें रिजर्व हैं। सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल दो जून को समाप्त हो रहा है। इस बार सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है निवर्तमान सीएम प्रेम तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय नामची-सिंघीथांग सीट पर विपक्षी एसडीएफ के अध्यक्ष और पांच बार के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को टक्कर देंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रेम तमांग दो विधानसभा क्षेत्रों सोरेंग-चाकुंग और रेनॉक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। जबकि विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार उत्प्रेती को अरिथांग विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। एसकेएम ने नौ मंत्रियों को टिकट दिया है और दो का टिकट काट दिया है।
कुल 146 उम्मीदवार, 12 महिलाएं
सिक्किम में लगभग 50 प्रतिशत मतदाता महिला हैं, लेकिन इस बार सिक्किम विधानसभा मैदान में 146 उम्मीदवारों में से केवल 12 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा 15 महिला उम्मीदवार थीं। इस बार सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 2019 के चुनावों में पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।
बॉक्स
राज्य में कुल मतदाता 4.66 लाख
राज्य में कुल 4.66 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 2.31 लाख महिलाएं हैं। निवर्तमान सिक्किम विधानसभा (एसएलए) में तीन महिला विधायक थीं। मेली से फरवंती तमांग, रंगांग यांगगांग से राजकुमारी थापा और जूम-सलघारी (एससी) से सुनीता गजमेर।