फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: 'यह मतदान का आनंद लेने का समय, संदेह करने का नहीं', EVM पर उठाए गए सवाल पर बोले CEC कुमार

Fri, 19 Apr 2024 12:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिगड़ते मौसम के बाद भी मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारों पर राजीव कुमार ने कहा कि मतदान डालने के लिए देश के लोगों में जो उत्साह है उसे देखकर वाकई खुशी महसूस होती है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम नेता मतदाताओं से वोट डालने की अपील कर रहे हैं। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी लोगों से बढ़-चढ़कर वोट डालने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि भले ही बारिश क्यों न हो, पर बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, यह देखकर अच्छा लगता है। आइए जानते हैं पहले दौर के चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने और क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन


भले ही बारिश क्यों न हो रही हो
बिगड़ते मौसम और लंबी कतारों पर कुमार ने कहा कि मतदान डालने के लिए देश के लोगों में जो उत्साह है उसे देखकर वाकई खुशी महसूस होती है। उन्होंने कहा, 'हमें कई जगह से खबर मिल रही है कि बारिश हो रही है। भले ही बारिश क्यों न हो रही हो, लेकिन लोग बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए बाहर आ रहे हैं। महिलाएं, युवा, बूढ़े हर कोई मतदान केंद्र जाता दिख रहा है। यह देखना बहुत अच्छा है कि लोग लोकतंत्र के लिए आगे बढ़ रहे हैं।'

ईवीएम 100 फीसदी सुरक्षित
विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर राजीव कुमार ने कहा, 'यह मामला अब सुलझ गया है। यह 100 फीसदी सुरक्षित है। यह बात सुप्रीम कोर्ट में भी उठाई गई है लेकिन मशीनों का कुछ नहीं हो सकता। मॉक पोल हो चुका है। यह मतदान का आनंद लेने का समय है, किसी भी चीज पर संदेह करने का नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें