फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभर ने कहा सहयोगियों के साथ से मोदी फिर बन सकते हैं पीएम, भाजपा से तनातनी खत्म?

Mon, 11 Mar 2019 04:47 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के करीब आते राजभर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और राज्य सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का मानना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा यदि सहयोगी दलों को साथ लेकर चले तो नरेन्द्र मोदी का एक बार फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज होना तय है।

विज्ञापन


राजभर ने ट्वीट किया, "भाजपा सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चले तो 2019 में पुनः राजग की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।"
 
उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने कल ही राजभर के पुत्र को एक निगम का अध्यक्ष बनाया है। इसके अतिरिक्त दल के अन्य नेताओं को भी विभिन्न निगमों में समायोजित किया गया है। 

वैसे राजभर उत्तर प्रदेश के उन नेताओं में शुमार हैं जो बीते कुछ समय में मुखर होकर राज्य और केंद्र की मोदी सरकार का विरोध करते रहे हैं। राजभर ने कई मौकों पर योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के विरोध में बयान दिए हैं। लेकिन, चुनावों की घोषणा के साथ ही उनका ये बयान सामने आया है जिसमें वो पार्टी से तनातनी को खत्म करने के मूड में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें