फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से गठबंधन पर 10 मार्च को एलान करेंगे राजभर, कहा- कांग्रेस और सपा-बसपा भी विकल्प हैं

Wed, 06 Mar 2019 03:50 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, बलिया
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि भाजपा से गठबंधन को लेकर वह अपने रुख का एलान 10 मार्च को करेंगे। उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बुधवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से गठबंधन के मुद्दे पर बातचीत निर्धारित थी, लेकिन दोनों नेताओं के व्यस्त होने के कारण बातचीत नहीं हो सकी। 

'भाजपा से अभी सुलझे नहीं है मुद्दे' 

मंत्री राजभर के अनुसार अभी सुभासपा और भाजपा के बीच सारे मुद्दे सुलझे नहीं हैं। उन्होंने मीडिया में चल रही इन खबरों को गलत बताया, जिनमें सुभासपा और भाजपा में सभी मुद्दे सुलझ जाने की बात कही जा रही है। राजभर ने कहा कि यह झूठा प्रचार है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा से गठबंधन को लेकर अपने रुख का एलान 10 मार्च को करेंगे। 

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके लिए अभी भी सपा और बसपा के साथ-साथ कांग्रेस से गठबंधन का विकल्प खुला हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें