लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे बड़ी कवरेज करने अमर उजाला का चुनावी रथ अंतिम पड़ाव पर है। इस बार चुनाव रथ बिहार के कई शहरों में पहुंचा। राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ, राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, युवाओं और समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले रहा है।
चार चरणों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद बाकी तीन चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। अमर उजाला का रथ बिहार के सिवान पहुंचा तो लोगों ने स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक खुलकर अपनी बात रखी।
बाहुबली कहे जाने वाले शहाबुद्दीन यहां से सांसद रहे हैं, जोकि फिलहाल कई आपराधिक मामलों में जेल में हैं। उनके बगैर भी यहां की चुनावी जंग दिलचस्प बनी हुई है। यहां ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक की कई सारी जरूरतों पर लोगों ने चर्चा की।