लोकसभा चुनाव में सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल की सीटों पर वोटिंग होंगी। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
17 मई: चुनाव की बड़ी खबरें
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए भी प्रचार आज खत्म हो गया। इसी के साथ करीब सवा महीने लंबा चलने वाला चुनाव प्रचार का पहिया थम गया। आखिरी चरण के लिए 19 मई को देश की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल में 9 सीटों पर एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार थम चुका है।
पूरी खबर पढ़ें
सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस की। पांच साल में ये पहली बार है जब पीएम मोदी ने प्रेस कांफ्रेंस की है। इस दौरान अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा। पहले अमित शाह ने अपनी बात रखी और मोदी उनके साथ बैठे रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने मीडिया से बात की।
पूरी खबर पढ़ें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के चार-पांच दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा- बेजोड़, भारत के प्रधानमंत्री पहली बार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सातवे चरण के मतदान से एक दिन पहले आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी की मौजूदगी खुशी की बात है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। खासतौर पर साध्वी प्रज्ञा के बयान और भगवा आतंक को लेकर पार्टी का रुख साफ किया।
पूरी खबर पढ़ें
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को पडरौना में कहा कि मोदी चुनाव में झूठे प्रचार के नाम पर हर दिन 10 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। पांच साल पहले इस जिले के जनपद मुख्यालय पर पीएम मोदी ने क्या कहा था, 100 दिनों में पडरौना चीनी मिल चलवा देंगे। नोटबंदी के बाद कालाधन मंगाएंगे और हर खाते में 15 लाख रुपए भेजेंगे।
पूरी खबर पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी ने साध्वी प्रज्ञा के 'देशभक्त गोडसे' वाले बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, "गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत खराब हैं और समाज के लिए बहुत गलत हैं। ये अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।"
पूरी खबर पढ़ें
आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में राहुल गांधी
ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने बेरोजगारी, किसान, जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से उन्होंने देश को सबसे बड़ा चोट दिया, भयंकर गलती की, लेकिन आजतक मोदीजी ने इसके लिए माफी नहीं मांगी।
पूरी खबर पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खरगोन में कहा कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। मोदी बोले- पूरा देश कह रहा है, अबकी बार 300 पार, फिर एक बार मोदी सरकार। कश्मीर से कन्याकुमारी तक यह बात कही जा रही है।
पूरी खबर पढ़ें
महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे को लेकर कमल हासन के बयान के बाद शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कमल हासन के गोडसे को हिंदू आतंकवादी बताने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उसे देशभक्त बता दिया। उनके इस बयान की चहुंओर निंदा होने लगी तो भाजपा ने भी साध्वी के बयान से किनारा कर लिया और माफी मांगने की जरुरत बताई।
पूरी खबर पढ़ें
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर में रोड शो किया। रोड शो करने के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को अभिनेता करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभिनेता नहीं, नेता चुनिए। इसके पहले प्रियंका गांधी मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम पर मत्था टेकने के लिए 20 मई को गई थीं।
पूरी खबर पढ़ें
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक गुलाम नबी आजाद ने ऊना के हरोली के ललड़ी में मोदी सरकार और भाजपा पर हमला बोला। शुक्रवार को आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया वे यह जानते हैं कि आजादी के बाद भाखड़ा बांध से लेकर पानी के बड़े-बड़े डैम कांग्रेस पार्टी की ही देन है।
पूरी खबर पढ़ें
मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के नेता कमल हासन ने कहा है कि जनसभा में उनपर हमला होने के बाद भी उन्हें कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है। बता दें कमल हासन ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को स्वतंत्र भारत का पहला हिंदू आतंकवादी बताया था।
पूरी खबर पढ़ें