फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 अप्रैल 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Wed, 24 Apr 2019 07:47 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई तेज हो गई है। तमाम सियासी दल एक दूसरे पर हमलावर हैं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। देश में सात चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले और दूसरे दौर का मतदान हो चुका है, पांच और चरण बाकी हैं। 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।

24 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
विज्ञापन

 

-भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एनआईए कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने के बाद प्रतिक्रिया दी है। साध्वी ने कहा, "कांग्रेस लगातार षड्यंत्र कर रही है लेकिन हम जरूर जीतेंगे क्योंकि 'धर्म' हमेशा जीतता है।" पूरी खबर पढ़ें 

-पश्चिम बंगाल के रानाघाट में बोले पीएम मोदी: "अब विदेशी कलाकारों और किराए के गुंडों के बल पर ही दीदी आखिरी कोशिश करने में जुटी हैं। लेकिन इस बार बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। क्योंकि इस बार भाजपा के साथ ही पश्चिम बंगाल की जनता भी उनके खिलाफ मैदान में खड़ी हो गई है।" पूरी खबर पढ़ें

-पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हाई कमान के आदेश के मुताबिक, अगर पंजाब सरकार में शामिल मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों को विजयश्री नहीं दिलवा पाते हैं तो उन्हें कैबिनेट से भी निकाल दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन


-समस्तीपुर रैली में बोले अमित शाह, क्या अफ्स्पा को वापस लिया जाना चाहिए। राहुल बाबा, आपकी पूरी जिंदगी में इसे वापस नहीं लिया जाएगा। आपके बाद अगर कोई दूसरा गांधी भी आएगा तो इसे वापस नहीं करवा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें

-उत्तर प्रदेश के चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा: हम दो भोजपुरी कलाकारों को चुनाव लड़ा रहे हैं। एक आजमगढ़ और एक गोरखपुर से। मुंबई से पकड़ के लाए हैं इनको। जबर्दस्ती लाए हैं कि अब पूर्वी यूपी के लिए भी कुछ करो। जब ये कलाकार सांसद बनेंगे तो पूर्वी यूपी में भी फिल्मसिटी बन सकती है। देखें वीडियो

-आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी के नामांकन पर उठाए सवाल। पढ़ें पूरी खबर

-कानपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का योगी आदित्यनाथ पर हमला: हमें कह रहे हैं कि संविधान न होता तो हम भैंस चरा रहे होते। कैसे सीएम हैं? अगर लैपटॉप दे दो कि जरा चला दें तो दो दिन पता नहीं चलेगा, गायब हो जाएंगे। हमारे बारे में उनके विचार ये हो सकते हैं तो सोचो गरीब के बारे में क्या तुलना करते होंगे। पढ़ें पूरी खबर

-बिहार के मुंगेर में बोले अमित शाह: एयरस्ट्राइक के बाद दो जगह मातम था। एक पाकिस्तान में, वहां होना भी चाहिए। दूसरा राहुल बाबा एंड कंपनी गठबंधन वालों के यहां। उधर पाकिस्तान के आतंकवादी मरे उसमें आपके चेहरे का नूर क्यों गायब हो गया है? क्या ममेरे, चचेरे भाई लगते हैं? पढ़ें पूरी खबर

-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की चुनावी रैली में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनको मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहने की सनक है। 50 फीसदी इनका जो चुनावी भाषण होता है कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा जी ने क्या किया। ये नहीं बताएंगे कि पांच साल में इन्होंने क्या किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


-उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा के सांसद उदित राज टिकट कटने पर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी दिखाने के बाद अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

-अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तमाम गैर-राजनीतिक मुद्दों पर लंबी बात की। इस इंटरव्यू से जुड़ी खास बातें आप यहां पढ़ सकते हैं

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें