फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने अक्षय से कहा- ओबामा जब भी मिलते हैं हर बार यह सवाल पूछते हैं

Wed, 24 Apr 2019 07:10 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Narendra Modi with Akshay Kumar - फोटो : twitter@bjp4india
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता अक्षय कुमार के बीच बुधवार को कई अनसुने मुद्दों पर बातचीत हुई। इसे एक गैर-राजनीतिक बातचीत की तरह पेश किया गया। इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बारे में कुछ ऐसी बात बताई जिससे उनके संबंधों की गहराई का पता चलता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जब भी मिले उन्होंने हर बार एक सवाल पूछा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वे(ओबामा) मुझसे जब भी मिले, उन्होंने पूछा कि मैंने अपने सोने का समय बढ़ाया या नहीं।" 

प्रधानमंत्री ने यह जवाब अभिनेता के उस सवाल पर दिया जिसमें उन्होंने 'तीन से चार घंटे' सोने के बारे पूछा जबकि 'शरीर को कम से कम सात घंटे चाहिए होते हैं।' 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अभिनेता से कहा, "जब राष्ट्रपति ओबामा और मेरी मुलाकात हुई तो उन्होंने मेरी नींद के शैली पर चिंता जाहिर की। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं इतना कम क्यों सोता हूं।" 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "(ओबामा) बोले तू ऐसा क्यूं करता है? तुझे आज पता नहीं है ये तेरा नशा है काम का, तुम करते रहोगे, लेकिन तुम बहुत अपना नुकसान कर रहे हो।"

मोदी और ओबामा की पहली मुलाकात वाशिंगटन में साल 2014 में हुई थी जब उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल का पहला साल था। एक बार मीडिया से बातचीत के दौरान ओबामा ने मोदी के बारे में कहा "मेरे अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें