लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई तेज हो गई है। तमाम सियासी दल एक दूसरे पर हमलावर हैं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। देश में सात चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले और दूसरे दौर का मतदान हो चुका है, पांच और चरण बाकी हैं। 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
19 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
-दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय कारोबारी महासम्मेलन में देश व प्रदेश के हजारों व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यापारियों से रूबरू हुए। देशभर से पहुंचे व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र की राजग सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान व्यापारियों की जिंदगी और कारोबार को सरल बनाने के लिए काफी काम किया। पुराने पड़ चुके 1,500 कानून को समाप्त किया गया, प्रक्रियाओं को सुगम बनाया गया तथा आसान कर्ज उपलब्ध कराया गया।
पूरी खबर
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि संसद के दोनों सदनों में बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर देगी। गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर में एक चुनावी रैली में शाह ने यह भी कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनावों में मुख्य मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा है।
पूरी खबर
-कानपुर में इंदिरा गांधी से तुलना करने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मैं इंदिरा जी के सामने कुछ नहीं हूं, लेकिन जो सेवा की भावना उनके दिल में थी, मेरे दिल में है, मेरे भाई के दिल में है, ये हमारे दिल से कोई निकाल नहीं सकता। हम सेवा करेंगे, आप चाहे मौका दें या न दें।
पूरी खबर पढ़ें
-गुजरात कांग्रेस ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर हार्दिक पटेल की वाई श्रेणी सुरक्षा बहाल करने की मांग की।
पूरी खबर पढ़ें
-चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी है। उन पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।
पूरी खबर
-हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर भाजपा ने सफाई दी है। पार्टी ने विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा उन्हें शहीद मानती है। ये साध्वी प्रज्ञा का निजी बयान है जो उन्होंने उस शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की वजह से दिया होगा जो उन्हें झेलनी पड़ी।
पूरी खबर
-इटावा में बोले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: आज दुनिया में कहीं भी चुनाव हों, भारत और पीएम मोदी मुद्दा जरूर होते हैं। 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर वो राष्ट्रपति बने तो वैसे ही काम करेंगे जैसे भारत के विकास के लिए पीएम मोदी कर रहे हैं।
पूरी खबर
-बंगाल की हुगली सीट से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चैटर्जी ने टीएमस कार्यकर्ताओं पर घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।
पूरी खबर
-सुपरस्टार रजनीकांत से पूछा गया कि अगर विधानसभा उपचुनाव में अन्ना द्रमुक बहुमत से दूर रहती है तो क्या वो चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी इस बारे में घोषणा होगी मैं तैयार हूं। मैं 23 मई के बाद फैसला करूंगा।
पूरी खबर
-कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं
प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल हो गईं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। प्रियंका चतुर्वेदी से जब हाल में स्मृति ईरानी पर बनाए उनकी पैरोडी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शिवसेना में शामिल होने पर भी वो ऐसा करती रहेंगी। अगर आप शिवसेना को देखो तो बीते पांच साल में अगर सरकार ने कुछ गलत किया है तो वो भी बोलने से झिझके नहीं हैं। और गाना मैं गाती रहूंगी।
पढ़ें पूरी खबर
-
ढाई दशक बाद एक मंच पर मायावती संग मुलायम, लोगों से बोले- पहले से ज्यादा वोट से जिताना
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चुनाव प्रचार के लिए आयोजित सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की महारैली में सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव 25 साल बाद बसपा अध्यक्ष मायावती के साथ मंच साझा किया। मुलायम सिंह ने कहा कि मायावती जी का एहसान कभी नहीं भूलूंगा। मायावती हमारे लिए वोट डालने आई हैं। हमें बहुत खुशी हुई। उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें पहले से ज्यादा वोट से जिताना।
पढ़ें पूरी खबर
#WATCH Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav and Mayawati at a rally in Mainpuri pic.twitter.com/GxmG0OHyhL
— ANI UP (@ANINewsUP) April 19, 2019