लोकसभा चुनाव से पहले अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से संबंध रखने वाले बीड के एक नेता ने बुधवार को राकांपा(शरदचंद्र पवार) पार्टी का दामन थामा है। गौरतलब है कि नेता बजरंग सोनावणे ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीड से भाजपा के प्रीतम मुंडे के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।
चुनाव की तारीखों का हो चुका एलान, एक माह बचा- शरद
पार्टी में शामिल करते हुए शरद पवार ने कहा कि सोनावणे ने बीड जिले में बहुत अच्छा काम किया है। पिछला लोकसभा चुनाव भी अच्छा लड़ा था। चुनाव घोषित हो गए हैं और हमारे पास काम करने के लिए एक महीना बचा है। पवार ने कहा कि बीड जिले से कई नेता अतीत में संसद के लिए चुने गए हैं।
पिछली हार को अब जीत में बदलेंगे- शरद पवार
शरद पवार ने दावा किया कि बीड सूखे बीड सूखे सहित कई मुद्दों का सामना कर रहा है। हम पिछली बार की हार को इस बार जीत में बदल देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले दिन में राकांपा (शरदचंद्र पवार) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल और अन्य सहित कई नेताओं ने गुरुवार को मुंबई में होने वाली महा विकास अघाड़ी की बैठक से पहले शरद पवार से मुलाकात की।