फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: लालू यादव ने पीएम मोदी और भाजपा पर साधा निशाना, बोले- जाति आधारित जनगणना होकर रहेगी

Sat, 04 Dec 2021 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना

सार

लालू ने कहा कि देश में एससी/एसटी की आबादी बढ़ी है इसलिए सरकार को उन्हें नौकरी देनी पड़ रही है। सरकार इनकार कर सकती है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जाति आधारित जनगणना हो।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा यह सुनिश्चित करने की योजना बना रहे हैं कि जाति आधारित जनगणना न हो। देश में एससी/एसटी की आबादी बढ़ी है इसलिए सरकार को उन्हें नौकरी देनी पड़ रही है। सरकार इनकार कर सकती है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जाति आधारित जनगणना हो।

विज्ञापन


लालू ने बिहार की नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की शराबबंदी की सच्चाई सभी के सामने है। उनका दावा पूरी तरह से झूठा सावबित हुआ है। लालू ने असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी भाजपा के ही आदमी हैं। उनका मकसद सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाना है।

इससे पहले गुरुवार के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे। तेजस्वी यादव ने इसे लेकर कहा कि जातीय जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें लेकर सभी विपक्षी दल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा था कि जातीय जनगणना कैसे होगी और इसका स्वरूप क्या होगा इस पर फैसला सर्वदलीय बैठक के बाद लिया जाएगा।  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पहले ही जाति आधारित जनगणना करवाने की मांग उठा चुके हैं। प्रदेश में हर वर्ग को विकास और बराबरी के अवसर समान रूप से उपलब्ध कराने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाई जानी बहुत ज्यादा जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें