फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: संजय राउत ने राहुल गांधी से मुलाकात की, बोले- विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत

Tue, 05 Oct 2021 03:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। प्रियंका गांधी को यूपी सरकार ने गिरफ्तार किया है। विपक्षी नेताओं को किसानों से मिलने से रोका जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकार के दमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद विपक्षी दलों को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘लखीमपुर खीरी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। प्रियंका गांधी को यूपी सरकार ने गिरफ्तार किया है। विपक्षी नेताओं को किसानों से मिलने से रोका जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकार के दमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होकर कदम उठाने की जरूरत है। जय हिंद।’

विज्ञापन


बता दें कि लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में हिरासत में ली गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को 30 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें