फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का दिया न्योता, जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति के साथ कई मुद्दों पर की चर्चा

Wed, 27 Dec 2023 11:38 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को

सार

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर पांच दिवसीय रूस की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई बैठकें की। क्रेमलिन ने कहा रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच मुलाकात हुई। 
विज्ञापन
जयशंकर-पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले साल रूस आने का निमंत्रण दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को रूस में देखकर हमें खुशी होगी। पीएम मोदी यहां आए तो हम रूस-भारत रिश्तों के विकास समेत सभी वर्तमान मुद्दों पर चर्चा कर पाएंगे। हमें अभी बहुत काम करना है। पुतिन ने कहा, हमारा व्यापार लगातार बढ़ा है। इसकी गति पिछले साल से भी तेज है।
विज्ञापन


रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, पुतिन ने जयशंकर से कहा कि वह पीएम मोदी को उनकी ओर से शुभकामनाएं और रूस आने का निमंत्रण दें। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, मैं जानता हूं कि भारत अगले साल संसदीय चुनावों के कारण अंदरूनी मुद्दों में व्यस्त रहेगा। इससे पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की अगले साल शिखर सम्मेलन में मुलाकात होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेता नियमित संपर्क में हैं। भारत और रूस के बीच अब तक 21 शिखर बैठकें हो चुकी हैं लेकिन ऐसी आखिरी बैठक दो साल पहले दिसंबर, 2021 में हुई थी।



यूक्रेन मुद्दे को शांतिपूर्वक हल करने की मोदी की इच्छा को जानता हूं- पुतिन
जयशंकर के साथ वार्ता शुरू होते ही पुतिन ने यूक्रेन मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा, यूक्रेन के हालात और हॉटस्पॉट जैसी जटिल प्रक्रियाओं के मामले में मैं पीएम मोदी की स्थिति समझता हूं और हमने लगातार इस बारे में बात की है। मैंने विवाद के बारे में लगातार उन्हें जानकारी दी है। पुतिन ने कहा, इस मुद्दे को शांतिपूर्वक हल करने की उनकी इच्छा को भी मैं जानता हूं लेकिन अब हम इस बारे में ज्यादा बात कर सकते हैं। हम आपको इस मामले में अतिरिक्त जानकारी मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन


जयशंकर ने पुतिन को सौंपी पीएम मोदी की चिट्ठी
जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान भारत-रूस के बीच संबंधों को मजबूत करने पर भी बात की। बैठक के दौरान जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी की चिट्ठी भी सौंपी। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान सुरक्षा, राजनीतिक समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बता दें क्रेमलिन के प्रवक्ता के मुताबिक भारत रूस का एक महत्वपूर्ण भागीदारी है। 
 

रुस के पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जयशंकर ने अपने रुसी समकक्ष विदेश मंत्री सर्वेई लावरोव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सर्वेई लावरोव ने कहा कि मेड इन इंडिया के तहत दोनों देश ने सैन्य उपकरणों के निर्माण पर सहमति जताई है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि भारत और रूस के संबंध प्रगाढ़ हैं। द्विपक्षीय बैठक में वर्तमान और भविष्य की परिस्थितियों पर चर्चा की गई है। वहीं भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमारा लक्ष्य आपकी संबंधों को मजबूत करना हैं।  

हमारे रिश्तों में आई मजबूती- जयशंकर
वहीं सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान जयशंकर ने कहा कि मॉस्को में रहना हमेशा सुखद होता है। मैं आपसे सहमत हूं कि हमारे रिश्ते बहुत मजबूत, बहुत स्थिर रहा है। मुझे यह भी लगता है कि दोनों देश विशेष रणनीतिक साझेदारी की जिम्मेदारियों पर खरे उतरे हैं। बता दें मंगलवार को जयशंकर ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर उप प्रधानमंत्री मंटुरोव के साथ एक बैठक की थी, जिसमें कुडनकुलम परमाणु संयंत्र में भविष्य की बिजली उत्पादन इकाईयों के निर्माण से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। 

गौरतलब, यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के बावजूद भारत और रूस के बीच संबंध मजबूत बने रहे। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लेकर भारत किसी भी प्रकार की टिप्पणी देने से बच रहा हैं। भारत की मानें तो इन मुद्दों को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें