फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Blast: कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर धमाके में एक घायल; भाजपा ने बताया CM की विफलता; NIA जांच की मांग

Sat, 14 Sep 2024 04:21 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में धमाके की खबर है। खबरों के मुताबिक एसएन बनर्जी रोड पर धमाके की आवाज सुनी गई। धमाके के बाद फॉरेंसिक साइंस और पुलिस विभाग के अधिकारी जांच में जुट गए हैं। भाजपा ने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कठघरे में खड़ा किया है। ऐसी घटना को सरकार की नाकामी बताते हुए एनआईए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
कोलकाता में धमाके के बाद घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर धमाके की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। खबरों के मुताबिक धमाके में एक महिला घायल भी हुई है। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता नहीं लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटनास्थल पर एक अज्ञात बैग पाया गया था। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके पर भेजे गए बम निरोधक दस्ते के पदाधिकारियों के मुताबिक चिंता या घबराने का कोई खास कारण सामने नहीं आया है। घटनास्थल पर मौजूद 'चश्मदीद' बयान
विज्ञापन

धमाके के संबंध में एक शख्स ने प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा कर कहा कि जब विस्फोट हुआ, तब हम पास में ही खड़े थे...हम तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि एक कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति पड़ा हुआ था। उस व्यक्ति की दाहिनी कलाई पर चोट लगी थी। विस्फोट की आवाज बहुत तेज थी...पुलिस तुरंत यहां पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित रहा।

भाजपा ने विस्फोटक की मात्रा पर सवाल खड़े किए
इस मामले को पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मूजमदार ने चिंताजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि भारी मात्रा में विस्फोटक के इस्तेमाल के बिना इस तरह की वारदात को अंजाम देना संभव नहीं है। पश्चिम बंगाल पुलिस की क्षमता पर सवाल खड़े करते हुए मजूमदार ने कहा, इस मामले में NIA जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के रूप में ममता बनर्जी की विफलता एक बार फिर उजागर हुई है। आरजी कर की घटना ने पहले ही साफ कर दिया है कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी ममता बनर्जी नाकाम रही हैं। अब इस तरह की घटना हर 3 से 4 महीने के अंतराल में हो रही है। दोपहर में हुआ धमाका, कचरा बीनने वाला जख्मी
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 13.45 बजे सूचना मिली कि ब्लोचमैन स्ट्रीट और एस एन बनर्जी रोड के बीच में विस्फोट हुआ है। कचरा बीनने वाले एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। ओसी तलतला को मौके पर भेजा गया। वहां पता चला कि घायल को प्रारंभिक उपचार के लिए एनआरएस ले जाया गया है। शख्स की दाहिनी कलाई पर चोट लगने की खबर है। इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। प्रशासन ने बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम को मौके पर भेजा गया है। बैग और धमाके की जगह के आस-पास जांच की गई। शुरुआती सुरक्षा जांच के बाद इस इलाके से सामान्य यातायात बहाल करने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें