फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Flood: भारी बारिश और भूस्खलन से केरल में बिगड़े हालात, अब तक छह की मौत, 12 लापता

Sat, 16 Oct 2021 10:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के तिरुवनंतपुरम और इडुक्की सहित कई जिलों में भारी बारिश से जबरदस्त नुकसान हुआ है। अब तक छह लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा कई लोग लापता हैं। 
विज्ञापन
केरल में भारी बारिश - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज केरल के तिरुवनंतपुरम और इडुक्की सहित कई जिलों में अचानक मौसम में आए बदलाव ने कहर बरपा दिया। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ के हालात बन गए और कुछ स्थानों पर भूस्खलन के चलते भारी जान-माल का नुकसान हुआ। अब तक छह लोगों की मौत हुई है और भूस्खलन के बाद 12 लोग लापता हैं। कोट्टायम और इडुक्की जिलों की सीमा से लगे पहाड़ी इलाकों के कारण राज्य सरकार को बचाव कार्यों के लिए सेना और वायु सेना की सहायता लेनी पड़ी। 

विज्ञापन


राज्य में भारी बारिश से बिगड़े हालात की वजह से अब तक कोट्टयम के कोट्टिक्कल और इडुक्की के कोक्कयर में भूस्खलन की वजह से चार लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि इडुक्की के कंजर में पानी का बहाव इतना तेज था कि कार ही उसमें बह गई और इसमें सवार 30 साल के युवक और युवती दोनों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। 

वायु सेना की लेनी पड़ी मदद 
मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि कोट्टायम और इडुक्की जिलों की सीमा से लगे पहाड़ी इलाकों में बचाव के लिए वायुसेना से मदद मांगी गई है, जहां भूस्खलन की खबरें आई हैं और कुछ परिवार अलग-थलग पड़ गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि कोट्टायम और इडुक्की जिलों के अंतर्गत आने वाले दो पहाड़ी इलाकों कूटिकल और पेरुवंतनम के आसपास भूस्खलन की सूचना मिली है और घटनाओं में कम से कम 10 लोगों के लापता होने की आशंका है।
विज्ञापन


एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना ने अपने जवानों को तैनात कर दिया है। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एमआई-17 और सारंग हेलीकॉप्टर पहले से ही स्टैंडबाय मोड में हैं। केरल में मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए दक्षिणी वायु कमान के तहत सभी ठिकानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

भूस्खलन में अब तक 10 लापता 
कोट्टायम में भूस्खलन के कारण 10 लोग लापता हो गए। इस जगह पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी भी पहुंचने में नाकाम रहे। मौसम विभाग ने राज्य के कई और हिस्सों में भी बारिश का अनुमान जताया है। 

कई इलाके जलमग्न
लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यहां किस तरह के हालात हैं। (हालांकि इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।) 



इन जिलों में रेड अलर्ट 
भारी बारिश को देखते हुए पातनमथिट्टा, कोट्टायम, एनार्कुलम, इडुक्की, त्रिशूर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


एनडीआरएफ की टीमें तैनात 
सीएमओ ने कहा कि पातनमिथिट्टा, कोट्टायम, एनार्कुलम, इडुक्की, त्रिशूर औल अलापुझा जिले में एनडीआरफ के 6 टीमें तैनात कर दी गई हैं। तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम में सेना की दो टीमें तैनात करने को कहा गया है। आपातकालीन की स्थिति में एयरफोर्स को स्टैंडबाय मोड में रहने को कहा गया है। 

विज्ञापन


पातनमथिट्टा का देखें हाल 
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारी बारिश के बाद पातनमिथिट्टा के रान्नी में हालात किस कदर खराब हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें