केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7545 नए मामले सामने आए और 55 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 5936 लोग इस महामारी से ठीक हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 74,552 है। वहीं, बीते 24 घंटों में 71,841 सैपल टेस्ट किए गए।
कर्नाटक में 261 नए मामले, पांच की मौत
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 261 नए मामले दर्ज किए गए जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 29,89,275 है। 29,42,884 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, वायरस से अब तक 38,095 लोगों की मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु में 945 केस
तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना के 945 मामले सामने आए। इस दौरान 1047 लोगों की मौत हुई और 15 संक्रमितों की मौत हो गई। फिलहाल राज्य में 10,895 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 27 लाख 6 हजार 493 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान 26 लाख 59 हजार 407 मरीज ठीक भी हुए और 36,191 लोगों की जान भी गई।
ओडिशा में 351 नए मामले
ओडिशा में कोरोना के 351 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 10,42,773 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 416 लोग इससे ठीक हो गए।
देश में 253 दिन में सबसे कम नए मामले
वहीं, भारत में एक दिन में कोरोना के 12885 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,21,025 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,579 हो गई है, जो पिछले 253 दिन में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 461 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,59,652 हो गई है। देश में लगातार 27 दिन से कोरोना के नए दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं।
मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत
मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत है, जो पिछले 31 दिन से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.17 प्रतिशत है, जो पिछले 41 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक कुल 3,37,12,794 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 107.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।