फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक: ड्रोन लैब स्थापित करने जा रही केरल पुलिस, शुक्रवार को सीएम विजयन करेंगे उद्घाटन

Thu, 12 Aug 2021 07:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

जब अपराधी अपराधों को अंजाम देने के लिए तकनीक का सहारा लेने लगते हैं तो उनसे निपटने वालों को भी हाईटेक होना पड़ता है। हाल ही में सामने आए ड्रोन खतरे के बाद अब केरल पुलिस ऐसे खतरों से निपटने के लिए ड्रोन लैब और शोध केंद्र की स्थापना करने जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस देश में अपनी तरह का पहला ड्रोन फॉरेंसिक प्रयोगशाला एवं शोध केंद्र स्थापित करने जा रही है। एडीजीपी (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) मनोज अब्राहम ने इसे लेकर गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री पी विजयन कल (शुक्रवार) को इसका उद्घाटन करेंगे। इस प्रयोगशाला व शोध केंद्र में ड्रोन के उपयोग और इससे खतरा, सभी पक्षों पर काम किया जाएगा। 

विज्ञापन


एडीजीपी ने कहा कि इस शोध केंद्र में किसी ड्रोन का विश्लेषण करते हुए हम यह देखेंगे कि वह बनाया कहां गया। इसके अलावा यह ड्रोन के दुरुपयोग के बारे में जांच करने के लिए हम इस बात पर भी ध्यान देंगे कि क्या उस ड्रोन को पुलिस या एंटी ड्रोन तंत्र में इस्तेमाल किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर हाल में ड्रोन से जासूसी के कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें