फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट में यह कमाल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज

Thu, 12 Aug 2021 07:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स

सार

एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 35000 से अधिक गेंद फेंकने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और कुल चौथे गेंदबाज बन गए हैं
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने गुरुवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में 35000 से अधिक गेंद करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और कुल चौथे गेंदबाज बन गए हैं। दरअसल, एंडरसन से पहले तीन स्पिनरों श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (44,039 गेंदें), भारत के अनिल कुंबले (40,850) और ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (40,705) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें कि तेज गेंदबाजों में उनके बाद वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श (30,019 गेंदें), इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (29,863) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्रा (29,248) का नंबर आता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें