फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 17 साल की लड़की हुई गर्भवती, दृष्टिबाधित माता-पिता से छुपाया, YouTube की मदद से बच्चे को दिया जन्म

Thu, 28 Oct 2021 09:43 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल

सार

केरल के मलाप्पुरम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 साल की लड़की ने यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
17 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मलाप्पुरम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल की लड़की प्रेमी के साथ कथित शारीरिक संबंध के बाद गर्भवती हुई और घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया। परिवारवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं, आरोपी प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज करके मां और बच्ची को मंजेरी के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों स्वस्थ्य हैं। पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है लेकिन वह (पुलिस) इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है। युवक को पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह मामला जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने के अंतर्गत आया है। उन्होंने बताया कि लड़की ने 20 अक्तूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने प्रसव के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्तूबर को तब हुई जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। दरअसल, लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता दृष्टिबाधित हैं, इसलिए उन्हें बच्ची के गर्भवती होने का पता नहीं चला। लड़की और 21 साल के युवक के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें