फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: ‘आपकी दादी ने डेढ़ साल सलाखों में रखा, हम जेल और जांच से नहीं डरते’, राहुल गांधी पर बरसे सीएम विजयन

Fri, 19 Apr 2024 05:22 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केरल सीएम ने कहा कि आपकी दादी ने अधिकांश वामपंथी नेताओं को डेढ़ साल से अधिक समय तक जेल में रखा था। हमारे पास पूछताछ और जेल जाने का पर्याप्त अनुभव है। हमने जेलों की जिंदगी को देखा है। हम जेलों से नहीं डरते हैं।
विज्ञापन
पिनाराई विजयन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कांग्रेस और सीपीएम के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे की आलोचना करते रहते हैं। इस बीच एक बार फिर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेसी नेताओं की तरह जेल जाने से बिल्कुल नहीं डरते हैं।

राहुल गांधी के इसी बयान पर बरसे सीएम 

विज्ञापन

दरअसल, एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आश्चर्य जताते हुए कहा था कि मुझसे 55 घंटे पूछताछ की गई थी। मेरी लोकसभा सदस्यता और आधिकारिक आवास छीन लिया गया। वर्तमान में दो मुख्यमंत्री जेल में हैं लेकिन केरल के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा था कि ईडी और सीबीआई सहित अन्य एजेंसियां केरल सीएम से पूछताछ क्यों नहीं कर रही है। दो मुख्यमंत्री जेल में हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री के साथ कुछ क्यों नहीं हो रहा? मैं चौबीसों घंटे भाजपा पर हमला करता हूं, लेकिन मुख्यमंत्री मुझ पर ही हमला कर रहे हैं। यह थोड़ा हैरान करने वाला है। 

इंदिरा गांधी को लेकर की कांग्रेस की आलोचना 
राहुल गांधी के इसी बयान पर विजयन ने कोझिकोड में प्रतिक्रिया दी। एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी दादी, इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान मेरे साथ-साथ अधिकांश वामपंथी नेताओं को जेल में डाल दिया था। आपकी दादी ने अधिकांश वामपंथी नेताओं को डेढ़ साल से अधिक समय तक जेल में रखा था। हमारे पास पूछताछ और जेल जाने का पर्याप्त अनुभव है। हमने जेलों की जिंदगी को देखा है। हम जेलों से नहीं डरते हैं। इसलिए हमें जांच और जेल से धमकाने की कोशिश मत करो। अशोक चव्हाण का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि वामपंथी नेता चव्हाण की तरह रोने वाले नहीं हैं।

17 यूडीएफ सांसदों पर भी निशाना

विज्ञापन

राहुल गांधी सहित राज्य के 17 यूडीएफ सांसदों पर हमला करते हुए विजयन ने कहा कि उनमें से किसी ने संसद में केरल के अधिकारों और हितों के लिए आवाज नहीं उठाई। जब केंद्र सरकार ने केरल का आर्थिक रूप से गला घोंट दिया था, तो क्या राहुल सहित अन्य कांग्रेस सांसदों ने आवाज उठाई थी? उन्होंने केरल का समर्थन करने से इनकार कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें