फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर: बुधवार को फिर से खुल जाएगा कॉरिडोर, जाने के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

Tue, 16 Nov 2021 07:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरु पर्व से ठीक पहले केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है। कोरोना महामारी के चलते बंद किए गए इस कॉरिडोर से यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस रिपोर्ट में जानिए कैसे कराएं ऑनलाइन पंजीकरण...
विज्ञापन
करतारपुर गलियारा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिख समुदाय को अच्छी खबर देते हुए केंद्र सरकार ने मंगलवार को एलान किया कि बुधवार से करतारपुर कॉरिडोर को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। यह ऐतिहासिक कॉरिडोर भारत के पंजाब में स्थित डेरा बाबा नानक श्राइन को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब को जोड़ता है और श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा देता है।
विज्ञापन


सरकार ने यह फैसला गुरु पर्व से ठीक पहले लिया है जो 19 नवंबर को है। इसे लेकर पंजाब भाजपा के नेताओं के एक प्रतिनिधमंडल ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी और गुरु पर्व से पहले कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला लेने की मांग की थी। केंद्र ने इस कॉरिडोर के जरिए जाने वालों के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है।


इस तरह करना होगा ऑनलाइन आवेदन
  • rakashpurb550.mha.gov.in वेबसाइट पर जाएं। 
  • वेबसाइट पर ऊपर दिख रहे एप्लाई ऑनलाइन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आगे बढ़ने के लिए कॉन्टिन्यू विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको उपलब्ध तारीखों के लिए स्लॉट दिखेंगे। 
  • उपलब्धता के अनुसार यहां अपनी यात्रा की तारीख चुनें।
  • इसके बाद पंजीकरण फॉर्म का पार्ट ए सामने आएगा, इसे भर कर सेव और कॉन्टिन्यू पर क्लिक करें। 
  • बाकी हिस्सों में भी मांगी गई जानकारियां प्रविष्ट करें। 
  • इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा, जिसके जरिए आप पंजीकरण की स्थिति चेक कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें