फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक के स्कूटर मैकेनिक की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीते 25 करोड़

Thu, 10 Oct 2024 10:22 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

लॉटरी विजेता अल्ताफ ने कहा कि मैं लगभग 15 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहा था। आखिरकार मैं जीत गया।
विज्ञापन
लॉटरी में जीते 25 करोड़। (प्रतीकात्मक) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के एक स्कूटर मैकेनिक की गुरुवार को किस्मत चमक गई। मांड्या निवासी मैकेनिक अल्ताफ ने 25 करोड़ की केरल थिरुवोनम बंपर लॉटरी जीती। अल्ताफ ने कहा कि मैं लगभग 15 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहा था। आखिरकार मैं जीत गया।

विज्ञापन


अल्ताफ अपने लॉटरी टिकट को भुनाने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए वायनाड पहुंच गए हैं।  उन्होंने कहा कि वह अपने बचपन के दोस्त से मिलने के लिए अक्सर वायनाड आते हैं। मैं जब भी दोस्त से मिलने आता था, तब टिकट खरीदता था।

बुधवार को तिरुवनंतपुरम के गोर्की भवन में आयोजित ड्रॉ में विजेता नंबर टीजी 43422 को चुना गया। जिसे वायनाड के पनामारम स्थित एसजे लकी सेंटर ने बेचा था। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल भी बंपर ईनाम राज्य के बाहर किसी व्यक्ति ने जीता था। यह पुरस्कार तमिलनाडु के तिरुपुर के चार संयुक्त विजेताओं को दिया गया था। सभी कर कटौती के बाद विजेता को लगभग 13 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें