पाटिल ने कहा यह सच था कि मुझे पैसे का प्रस्ताव दिया गया था। मैंने पैसे नहीं लिए। अब, भाजपा मुझे नए कैबिनेट से हटा दिया है। हालांकि मुझे आने वाले दिनों में कैबिनेट में जगह मिलने का भरोसा है।
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पार्टी के कागवाड़ विधायक श्रीमंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस छोड़ने के समय उन्हें पैसे की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा मैं बिना पैसे लिए भाजपा में शामिल हो गया। मुझसे पूछा गया कि मुझे कितना पैसा चाहिए लेकिन मैंने मना कर दिया और लोगों की सेवा के लिए मंत्री पद मांगा। मुझे नहीं पता कि मुझे इस सरकार में मंत्री क्यों नहीं बनाया गया, लेकिन मुझे अगले विस्तार में मंत्री पद देने का वादा किया गया है।
पाटिल ने कहा कि मैंने कैबिनेट पोर्टफोलियो के बारे में वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की है और मराठा समुदाय भी मेरे लिए झुकाव बनाए हुए है और नए मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग कर रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुझे आश्वासन दिया है कि मुझे कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।