फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कोप्पल जिले में दलित के बेटे के मंदिर में प्रवेश करने पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना, 5 लोग गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 03:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोप्पल

सार

कोप्पल जिले में चेन्नादासर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले चंद्रशेखर चार सितंबर को अपने दो साल के बेटे को उसके जन्मदिन पर हनुमान मंदिर ले गए थे। बिना अनुमति के 2 बच्चे के हनुमान मंदिर में प्रवेश करने पर जुर्माना लगा दिया गया।
विज्ञापन
hanuman temple - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक दलित लड़के के माता-पिता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना इसलिए लगाया गया, क्योंकि उनका 2 साल का बेटा हनुमान मंदिर में बिना अनुमति के प्रवेश कर गया था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, चार सितंबर को हुई इस घटना में पीड़ित के समुदाय की ओर से की निली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दलित परिवार शिकायत दर्ज कराने से हिचक रहा था। जानकारी के मुताबिक, चेन्नादासर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले चंद्रशेखर चार सितंबर को अपने दो साल के बेटे को उसके जन्मदिन पर हनुमान मंदिर ले गए थे।

चूंकि यहां दलितों को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है, वे हमेशा बाहर से मंदिर के सामने खड़े होकर प्रार्थना करते थे। लेकिन उनका बेटा मंदिर के अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद उच्च जाति के लोगों ने पुजारी के साथ 11 सितंबर को एक बैठक बुलाई। इसमें मंदिर की शुद्धि को लेकर दलित दंपती से 25 हजार जुर्माना भरने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें