फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी: कमलनाथ को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 16 Jul 2021 07:53 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

इस मुलाकात के बाद इन अटकलों को बल मिला है कि कमलनाथ को पार्टी में कोई अहम पद दिया जा सकता है। उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में जल्द बड़ा फेरबदल हो सकता है। विधानसभा चुनाव में हार से बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए कांग्रेस बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। इस बदलाव के तहत कई प्रदेशों में अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी और उत्तराखंड व गुजरात में विधायक दल के नेता को बदलने की तैयारी है।

विज्ञापन


पार्टी में फेरबदल की संभावनाओं के बीच वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद इन अटकलों को बल मिला है कि उन्हें पार्टी में कोई अहम पद दिया जा सकता है। उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि कमल नाथ को जल्द ही कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कांग्रेस के 23 बागी नेताओं समेत अधिकतर वरिष्ठ नेताओं से कमल नाथ के मधुर संबंध माने जाते हैं। संसद के मानसून सत्र से पहले उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। खासतौर पर हाल ही में नाथ ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से भी मुलाकात की थी। नाथ और पवार की यह मुलाकात एनसीपी सुप्रीमो की तरफ से भाजपा के खिलाफ एक विशाल विपक्षी मोर्चे के गठन की चर्चाओं के बीच अपने आवास पर कुछ विपक्षी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें