मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, तीन तलाक विधेयक को नए सिरे से मिल सकती है मंजूरी
विज्ञापन
केंद्रीय कैबिनेट बुधवार को तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक नए विधेयक को मंजूरी दे सकती है। कैबिनेट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को होने वाली बैठक में यह विधेयक चर्चा के लिए रखा जाएगा। :यहां पढ़ें पूरी खबर-
एएन-32 विमान का मलबा मिला, परिजन बोले- कुछ सूझ नहीं रहा; भरोसा करें या न करें
एएन-32 विमान का मलबा मिलने की सूचना के साथ विमान में सवार जवानों के परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। कुछ परिजन जोरहाट में रहकर सर्च अभियान की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं तो घर पर बैठे परिजन उनके सकुशल लौटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। : यहां पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
अलीगढ़ हत्याकांड: आज हो सकता है टप्पल में जमावड़ा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कस्बे में आज लोगों का जमावड़ा हो सकता है। हालांकि किसी संगठन की ओर से किसी तरह की अपील जारी नहीं की गई है। बस बच्ची के पिता की ओर से आह्वान किया गया है। जिसमें खुफिया एजेंसियों व पुलिस को भीड़ जुटने का अंदेशा है। : यहां पढ़ें पूरी खबर-
कल गुजरात तट पर पहुंच सकता है ‘वायु’ तूफान, राज्य में हाई अलर्ट, स्कूल कॉलेज बंद
अरब सागर में हवा के कम दबाव की स्थिति गहराने के कारण उत्पन्न चक्रवाती तूफान ‘वायु’ के 13 जून को गुजरात पहुंचने की आशंका हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में तूफान गंभीर रूप ले सकता है। : यहां पढ़ें पूरी खबर-
रिकॉर्ड गर्मी के बाद पहाड़ों में बारिश से राहत, आज तेज हवाएं चलने की चेतावनी
पिछले कई दिनों से तप रहे पहाड़ो में मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। आंचलिक मौसम विभागों के मुताबिक बुधवार को कई इलाकों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। : यहां पढ़ें पूरी खबर-