फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुरी युवक को मिला ‘फेसबुक हॉल ऑफ फेम’ में स्थान, 5,000 डॉलर का भी मिला इनाम

Wed, 12 Jun 2019 06:43 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
विज्ञापन
22 वर्षीय मणिपुरी युवक जोनेल सौगैजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फेसबुक ने यूजर की निजता भंग करने वाला व्हाट्सएप बग ढूंढने पर एक मणिपुरी युवक को सम्मानित किया है। 22 वर्षीय जोनेल सौगैजम को कंपनी ने 5,000 डॉलर यानी करीब साढ़े तीन लाख रुपये का इनाम दिया है। साथ ही उसे ‘फेसबुक हॉल ऑफ फेम’ में स्थान दिया है।

विज्ञापन


इस साल हॉल ऑफ फेम की 94 लोगों की सूची में सौगैजम को 16वां पायदान मिला है। सौगैजम पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। 

इस बग के कारण व्हाट्सएप ऑडियो कॉल यूजर ( रिसीवर) की इजाजत के बिना वीडियो कॉल में तब्दील हो रहा था। बग खोजने के बाद मणिपुरी युवक ने मार्च में फेसबुक को अपनी रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर फेसबुक सिक्योरिटी टीम ने इस खामी को सुलझाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें