फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 11 Jun 2019 06:34 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ममता को शहीद बनाकर सहानुभूति नहीं लेने देगी केंद्र सरकार, फिलहाल नहीं लगेगा राष्ट्रपति शासन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच जारी सियासी जंग के बावजूद फिलहाल ममता सरकार की बर्खास्तगी के आसार नहीं हैं। मोदी सरकार नहीं चाहती कि राष्ट्रपति शासन के कारण ममता खुद को शहीद बताकर सहानुभूति हासिल करने में सफल हों। भाजपा की योजना तृणमूल से जुड़े छोटे-बड़े नेताओं को अपने पाले में कर पार्टी के जमीनी आधार खो देने का संदेश देने की है।

यहां पढ़ें पूरी खबर-    
विज्ञापन


पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर बिश्केक जाएंगे पीएम मोदी, इमरान सरकार ने दी अनुमति

पाकिस्तान ने सोमवार को सैद्धांतिक रूप से फैसला किया कि वह एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान के शहर बिश्केक जाने की खातिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देगा।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर-    

गर्मी ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, दिल्ली में आज जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट


दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में गर्मी ने सोमवार को दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यहां पढ़ें पूरी खबर-   

वायुसेना के लापता विमान एएन-32 को खोजने की कोशिशें जारी, आठवें दिन भी नहीं मिल सका कोई सुराग

वायुसेना के लापता हुए एएन-32 विमान की ढूंढने की कोशिशें जारी हैं। दो दिन के बाद सोमवार को वायुसेना ने हवाई सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आठ दिन बीत जाने के बावजूद विमान का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका। 

यहां पढ़ें पूरी खबर- 

अलीगढ़ कांडः जल्द टप्पल आ सकते हैं राहुल गांधी
टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के संवेदना जताने के बाद सोमवार को राहुल गांधी के निर्देश पर पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल महिला कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में टप्पल बच्ची के घर पहुंचा। 

यहां पढ़ें पूरी खबर- 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें