फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरबदल: सात न्यायाधीशों का तबादला, पटना हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश

Mon, 11 Oct 2021 03:32 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

इन तबादलों के कारण पटना उच्च न्यायालय को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं।
विज्ञापन
supreme court, सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के सात न्यायाधीशों का सोमवार को तबादला कर दिया गया। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का तबादला किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले, पांच अक्तूबर को 11 उच्च न्यायालय के 15 न्यायाधीशों का तबादला किया गया था। इन तबादलों की सिफारिश उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले महीने की थी। विधि मंत्रालय के कानून विभाग ने तबादले की सूची साझा की है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रंजन गुप्ता को पटना उच्च न्यायालय भेजा गया है। न्यायमूर्ति टी. एस. शिवागनानम को मद्रास उच्च न्यायालय से कलकत्ता उच्च न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी तरह, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय भेजा गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पी. बी. बैजन्त्री और राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को पटना उच्च न्यायालय भेजा गया है।

तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति टी. अमरनाथ गौड का त्रिपुरा उच्च न्यायालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र का तबादला झारखंड उच्च न्यायालय में किया गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें